SHIVPURI जेल में बंद कैदियोंं को बीड़ी पहुंचाता था संत्री, सस्पेंड

0
शिवपुरी। आज शिवपुरी जेलर ने अपने ही जेल में एक आरक्षक पर कार्यवाही करते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाब से सस्पेण्ड कर दिया है। जेलर का आरोप है कि उक्त आरक्षक संत्री जेल में बंद कैदियों को जेल में बीड़ी उपलब्ध कराता था। इस दौरान सस्पेड किए आरक्षक का मुख्यालय पोहरी रखा गया है। शिवपुरी उप जेल के जेलर दिलीप सिंह ने बताया है कि उसे बीते कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जेल में आपत्तिजनक सामग्री का पहुंच रही है। जिसपर जेलर ने आज जेल में कैदियों की तलाशी ली तो कैदियों के पास जेल में बीड़ी बंडल सहित कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। 

जिसपर जेलर ने कैदियों से पूछा तो सामने आया कि उक्त सामग्री को जेल का ही संत्री मदनलाल राठौर उन तक पहुंचाता है। जिसपर जेलर ने मामले की जांच करते हुए आरक्षक को दोषी पाया। उसके बाद जेलर ने उक्त आरक्षक को तत्काल प्रभाब से निलंबित कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!