शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बाामैर में शुक्रवार को पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बामौर में दो युवक संदिग्ध घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां से पुष्पेंद्रसिंह पुत्र रामसवर कोली व राजा पुत्र आयुग खान निवासी बामोर डामरोन को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर 12 बोर का कट्टा व दो राउंड जब्त किए गए। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।