नवविवाहिता ने लगाई फांसी

0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम विजरौनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। महिला के पति धर्मेन्द्र पुत्र हरलाल जाटव निवासी विजरौनी पे पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था जब लौटकर आया और कमरे के अंदर गया तो दरवाजा बंद था। 

आवाज दी पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला इसके बाद दरवाजे को तोड़ा तो देखा उसकी राधा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। 

जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया एवं लाश को उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!