शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मयावन में एक युवक ने रंजिश के चलते घर में आग लगा दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रामसेवक पुत्र वासुदेव केवट निवासी मायावन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी दयाराम सेवक निवासी मछावन से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते बीते रोज शाम के समय जब घर में कोई नहीं था वह आया और आग लगा दी।
आग लगाने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। जब तक घर की आग बुझाई जाती तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
इस आगजनी में रामसेवक को करीबन 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।