भाजपा जिला कार्यालय का निर्माण कार्य शुभारंभ

0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निर्माण शुक्रवार से विधि-विधान से आरंभ हो गया। सोनचिरैया मार्ग पर इसके लिए करीब 6 साल पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपद्यक्ष  प्रभात झा, नरेन्द्रसिंह  तोमर, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, मंत्री यशोधरा राजे व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया था। तब से इसका निर्माण नहीं हो सका था। शुक्रवार को नवीन जिला कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं भाजपा जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव के आतिथ्य में निर्माण कार्य विधि विधान पूर्वक शुरू किया गया। 

इस अवसर पर राज्यमंत्री राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, हेमंत ओझा, दिलीप मुदगल, ब्रजेन्द्र सिंह तोमर, डॉ अरविंद वेंडर, देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.राकेश राठौर, अमित भार्गव, वीनू शर्मा, लक्ष्मी जाटव, हरिओम राठौर, मुकेश राठौर आदि मौजूद थे। इस भवन को आधनिक ढंग से भूकंप रोधी बनाया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!