पोहरी। पोहरी क्षेत्र में प्रशासन की देख-रेख में खाद्य बीज की दुकानें संचालित हो रही हैं। सीजन के मौसम आते ही पोहरी क्षेत्र के आस-पास पोहरी नगर सहित परिच्छा, झिरी, भटनावर, बैराड़ सहित दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र में बिना अनुमति के खाद्य बीज की दुकानें संचालित है जिन पर एक्सपायरी बीज और बिना अंकुरित किया गया बीज कृषकों को दिया जा रहा है जिसे किसानों के साथ प्रशासन ले साथ मिलकर दुकानदार धोखा दे रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोहरी क्षेत्र सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में जो दुकानें बिना अनुमति के संचालित है। सीजन के आते ही क्षेत्र में कुकरमुत्तों की तरह दुकानें संचालित हो जाती है उन सभी दुकानदरों द्वारा एक मोटी रकम पोहरी में बैठक कृषि विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक भेजी गई है तभी तो कृषि विभाग के अधिकारियो के सामने बिना अनुमति के यहां दुकाने कैसे संचालित हो रही है किसानों का इन दुकानदरां द्वारा शोषण किया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।