तहसीलदार के रीडर की कार डिवाइडर से टकराई, मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला के पुल के पास रविवार को राधौगढ़ के तहसीलदार गोपाल राजपूत की बैगनआर कार डिवाइडर से टकराई गई। घटना में गोपाल राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। गोपाल राजपूत रविवार को गुना से शिवपुरी के खरैह गांव अपनी मां को लकवा की दवा लेने आए थे। जब वह दवा लेकर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। 

घटना की जानकारी लगने पर बदरवास पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों के सहयोग से गोपाल के शव को कार से बाहर निकाला और घायलों को बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी उनके परिजनों को भेज दी गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!