शिवपुरी। डॉ. सत्यपाल वर्मा का देहांत आज दिनांक 25 जून को हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 26 जून को मुक्तिधाम शिवपुरी में होगा। अंतिम यात्रा निज निवास 58 आदर्श नगर कॉलोनी शिवपुरी से सुबह 8 बजे निकाली जाएगी। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।
डॉ. वर्मा कोर्ट रोड़ पर प्रायवेट प्रैक्टिस करते थे और उनके सुपुत्र राजकुमार वर्मा जिला न्यायालय में अभिभाषक का कार्य करते थे। डॉ. सत्यपाल वर्मा डॉ. धर्मपाल वर्मा के भाई हैं। उठावनी 28 जून गुरूवार को शाम 4 बजे निज निवास 58 आदर्श नगर कॉलोनी शिवपुरी पर होगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।