हवा से बातें कर रही इंडिका कार अचानक धू-धू कर जलने लगी, सवार दम्पत्ति झुलसे

0
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भैसोरा फाटक के पास शिवपुरी से ग्वालियर जा रही कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे सवार दम्पत्ति बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए डायल 100 की सहायता से शिवपुरी लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार राख हो गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ग्वालियर में बैंक में रिकवरी अधिकारी के पद पर पदस्थ जितेन्द्र सिंह पुत्र एसएस सेंगर निवासी ग्वालियर अपनी पत्नी के साथ शिवपुरी में कल किसी कार्य से आए हुए थे। 

आज दोपहर दोनों पति-पत्नी अपनी इंडिका कार से ग्वालियर के लिए रवाना हुए जैसे ही कार डिग्री पुल के पास भैसोरा फाटक पर पहुंची उसी समय कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और कार धूं-धूंकर जल उठी। अचानक हुए इस हादसे से दम्पत्ति घबरा गए और आग से बचने के प्रयास में दोनों झुलस गए उसी समय डायल 100 में सवार आरक्षक प्रमोद श्रीवास्तव वहां से गुजरे जिन्होंने कार में फंसे दम्पत्ति को बाहर निकाला और देखते ही देखते कार में आग बढ़ गई और कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गई। 

पति-पत्नी को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया जहां जितेन्द्र 35 प्रतिशत तक झुलस गए जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से झुलसी हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!