सीवर से निकली गंदगी दुकानो को तक पहुंंची, जनता बदबू से बेहाल

0
शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने पिछले 10 दिनों से सीवर से निकली गंदगी सडक़ पर फैल रही है जिसकी कई बार वहां के दुकानदारों ने शिकायत की, लेकिन आज तक नपा के सफाईकर्मी वहां सफाई के लिए नहीं पहुंचे हैं जिस कारण लोगों का गंदगी से निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि बदबू के कारण आसपास के दुकानदार भी काफी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले एचडीएफसी बैंक के सामने बने सीवर के चैंबर से गंदगी निकलनी शुरू हुई जो धीरे धीरे बहकर दुकानों के आसपास जमा हो गई।

लेकिन बीते दिनों बारिश होने के कारण चैंबर ओवर फ्लो हो गया और वहां से गंदगी बड़ी संख्या में बाहर आने लगी जिससे कपिल जूस सेंटर से लेकर ठण्ड़ी सडक़ के रास्ते तक गंदगी फैल गई। ऐसी स्थिति में बैंक में आने जाने वाले लोगों के साथ साथ दुकानों पर आने वालें ग्राहकों का वहां से आना जाना दूभर हो गया है। गंदगी के कारण दुकानदार वहां बैठ नहीं पा रहे हैं।

इस समस्या को लेकर दुकानदारों ने नगरपालिका के अधिकारियों से सीवर बहने की शिकायत की, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसी स्थिति में दुकानदारों के सामने भीषण संकट उत्पन्न हो गया है और यह गंदगी फुटपाथ से सडक़ पर आनी शुरू हो गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!