शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मप्र आयुष विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय शिवपुरी में योग वेलनेस केन्द्र का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी डॉ. आरके पचौरी द्वारा किया गया। इस मौके पर स्थानीय चिकित्सालय में विशेषज्ञ आयुर्वेद के रूप में पदस्थ डॉ. विपिन तोमर, आयुष विंग में पदस्थ डॉ.धर्मेन्द्र दीक्षित सहित स्थानीय चिकित्सालय एवं आयुष विंग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुश्री रागिनी जाधव (डिप्लोमा इन योगा एवं पंचकर्म) ने अस्पताल के मरीजों एवं स्थानीय बच्चों को योग अभ्यास भी कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।