शिवपुरी- मध्यप्रदेश पी.एच.ई. कर्मचारी संघ के तत्वाधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के द्वारा डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पीएचई कर्मचारियों ने मांग की कि पेंशन, सातवां वेतनमान, अनुकम्पा नियुक्ति, अवकाश अवधिकरण(8 महीने का वेतन), ग्रेच्युटी उपादान, बीमा, जी.पी.एफ., मेडीकल सुविधा व वर्दी प्रदान की जाए।
इन मांगों को लेकर मप्र कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पचौरी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इन कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।