सेठ चन्द्रकुमार जैन (पत्ते वाले) की धर्मपत्नि का निधन, उठावनी कल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यावसाई और पत्ते वाले परिवार की संरक्षिका श्रीमती पिस्ता बाई का 85 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन गत दिवस उनके निवास पर हो गया। स्व.पिस्ता बाई के आकस्मिक निधन उपरांत उनका अंतिम संस्कार शहर के मुक्तिधाम में किया गया। स्व.पिस्ताबाई शुरू से ही धर्म-कर्म में  अग्रणीय रही और समय-समय पर जैन समाज के द्वारा आयेाजित धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार बढ़-चढक़र भाग लेती थी, नित्य प्रतिदिन मंदिर जाकर भगवान महावीर स्वामी, आदिनाथ भगवान का पूजन, ध्यान, साधना कर अपने नित्य कर्म किया करती थी। 

इसी बीच अचानक उन्हें हृदयघात हुआ और उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन उपरांत उठावनी कार्यक्रम आज 14 जून 2018 गुरूवार को सायं 4 बजे श्री आदिनाथ जिनालय प्रांगण, जैन मंदिर, पुराना प्रायवेट बस स्टैंड के पास, छत्री रोड़, शिवपुरी पर की जाएगी। स्व.पिस्ताबाई अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गई है। 

जिसमें शोकाकुल पति सेठ चन्द्रकुमार जैन पत्ते वाले, सेठ बच्चन लाल जैन(ज्येष्ठ), सेठ विमल कुमार जैन(देवर),वीरेंद्र कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, नेमी कुमार जैन(पुत्रगण),देवेंद्र जैन(पूर्व विधायक), अजित कुमार जैन, जितेंद्र जैन(पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), अनिल जैन, धर्मेंद्र जैन, रत्नेश जैन, सचिन जैन, सुधीर जैन(भतीजे), प्रतीक कुमार, कपिल कुमार, विनायक कुमार, श्रेय कुमार, नमन कुमार, पुष्पित कुमार, सार्थक कुमार(पौत्र), भव्य, अर्णव, आर्जव(प्रपोत्र) एवं समस्त पत्ते वाला परिवार है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!