डेंजर जोन बनी खूबत घाटी: पुलिया के पास पलटा ट्रक, एक की मौत, दो घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में एक ट्रक के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि चालक द्वारा वाहन को तेज गति से चलाया जा रहा था जिस कारण वह अनियंत्रित हो गया और ट्रक में सवार व्यक्ति की मौत हो गई एवं दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि खूबत बाबा मंदिर के पास पुलिया पर एक ट्रक पलट गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने देखा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के बारे में पता किया तो उसका नाम हसन खान निवासी करबा बहेड़ी थाना बरेली का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने घायल जहीर अहमद पुत्र नजीर अहमद की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!