कृषि कर्मण वाली भाजपा सरकार किसानों पेयजल तक नहीं दे पा रही: केशव सिंह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है। भाजपा भगाओ-किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चरण में पोहरी ब्लॉक के 98 पोलींग बूथ के 112 ग्रामों में पहुँच चुकी है। यात्रा को अपार जनसमर्थन गाँव-गाँव में मिल रहा है। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्य समिती सदस्य एवं पी सी सी डेलीगेट केशव सिंह तोमर ने ग्रामीणजनों से रूबरू होते हुए बताया की किस तरह भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का जुमला देकर किसान एवं मज़दूर को ठग लिया है। अच्छे दिन किसान एवं मज़दूरों के नहीं बल्क़ी भाजपा नेताओं एवं देश के बड़े उद्योगपतियों के आए हैं। 

भाजपा सरकार की दमनात्मक नितीयों के कारण किसान मध्यप्रदेश एवं देश में आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्हें अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान भावांतर के भँवर में फँस चुके हैं। कई दिनों तक मंडियों में लाइन में लगकर अपनी फ़सल को बेचते हैं फिर भी उन्हें अपनी फ़सल का पैसा नक़द नहीं मिल पाता, दूसरी ओर डीज़ल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आमजन एवं किसान की कमर तोड़ कर रख दी है। क्रषी कर्मण पुरुष्कार लेने वाली सरकार धरातल पर गाँव में पेयजल तक उपलब्ध करवाने में नाकाम है  किसानों का जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। 

कालाधन वापिस लेकर आने का वादा कर सत्ता में आयी सरकार देश का सफ़ेद धन ही बचाने में नाकाम रही है। भाजपा के नेताओं से सम्बंध रखने वाले व्यापारी देश का धन लेकर विदेशों में भाग गए ओर सरकार कोई ठोस क़दम उठाने में नाकाम रही है। भाजपा सरकार की नीतियाँ आमजन के लिए दमनकारी सिद्ध हो रही हैं। 

इस सरकार में ग्रामीण जन दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध करवाने में सरकार नाकाम रही है पटवारी को घूस दिए बिना सूखा राहत का मुआवज़ा मिल पाना अब इस कुशासन मैं सम्भव नहीं है। किसान भावांतर के भँवर में फँस कर आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं वे अपनी उपज का दाम लेने मैं ही असमर्थ हो गए हैं। लोगों को फ़सल बेचने के लिए 4-4 दिन इंतज़ार करना पड़ा उसके बाद भी उसकी फ़सल की तोल मैं गड़बड़ी कर किसान को लूटा जा रहा है। अब भाजपा के कुशासन का अंत निकट है। 

यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, जिला कांग्रेस महामन्त्री किशन सिंह तोमर, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल सिंह रावत, अखिल विष्णु शर्मा ककरौआ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता माताचरण शर्मा, पिपलोदा बन्धु, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा बँटी भैया, मंडलम अध्यक्ष झिरी सुरेश धाकड़ सरपंच बछोरा, मंडलम अध्यक्ष बैराड़ नीरज गुप्ता पार्षद, मंडलम अध्यक्ष बीलवरा हक्के रावत, रामेश्वर धाकड़ सरपंच, पूर्व मण्डी अध्यक्ष जगदीश गोबरा, किसान कांग्रेस पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष आफाक़ अंसारी, प्रहलाद वर्मा धामोरा, बाबू ओझा, मण्डी डायरेक्टर सुनील धाकड़, रामहेत कुशवाह,आदि कांग्रेसजन मोजूद रहे।

यात्रा प्रथम चरण के अंतिम दिन पोहरी ब्लॉक के परीक्षा, कनाखेड़ी, अतरौआ, झिरी, नगरा, सेवाखेड़ी, अतवैई, दुल्हारा, मारोरा, झलवासा, नरैयाखेड़ी, बैरजा, सेगाड़ा, भदरोनी आदि ग्रामों में पहुँची। अब यात्रा सोमवार से पोहरी विधानसभा क्षेत्र  सुभाषपुरा ब्लॉक में पहुँचेगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!