जैन मिलन ने रेलवे स्टेशन में लगाया वाटर कूलर, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Updesh Awasthee
0
कोलारस। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए रेलवे स्टेशन परयात्रियो कि सुविधा के लिए नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था जैन मिलन कोलारस द्वारा आज रेलवे स्टेशन कोलारस पर भीषण गर्मी में यात्रियों की शीतल जल की सुविधा हेतु लगाये गये वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जैन मिलन के अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि संस्था द्वारा कोलारस रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में यात्रियों को ठण्डा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगवाया गया है। जिसका उद्घाटन आज भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र. 2 के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर मुकेश जैन (पत्रकार) के मुख्य आतिथ्य एवं श्री रविन्द्र शिवहरे अध्यक्ष, नगर परिषद कोलारस के विशिष्ट आतिथ्य एवं अतिवीर देवेन्द्र जैन (खतौरा) चेयरमैन, राष्ट्रीय कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन की अध्यक्षता में किया गया। 

इस अवसर विशिष्ट अतिथि रविन्द्र शिवहरे ने कहा कि जैन मिलन कोलारस द्वारा यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया है, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। भीषण गर्मी में प्यास कंठों को शीतल जल पिलाना पुण्य का कार्य है। संस्था के इस कार्य की उपस्थित जनमानस द्वारा मुक्त कण्ठ से सराहना की जा रही है। 

इस अवसर पर संस्था के सचिव वीर विमल जैन खरई वाले, वीर जीवंधर जैन, रविन्द्र जैन, उमेश जैन डिम्पल, अमित जैन, डॉ. महावीर जैन, डॉ. ऋषभ जैन, सुनील सिंघई, दीपक चैधरी, अनेकांत जैन, उमेश भाईजी, अमर भाईजी, पंकज जैन आदि सदस्य एवं स्टेशन मास्टर श्रीवास्तव जी, हल्के रजक एवं समस्त रेल्वे स्टाफ उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!