भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 3 जुलाई को शिवपुरी में

Updesh Awasthee
0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री राकेश सिंह 1 से 4 जुलाई तक अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी जिलों के प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह 1 जुलाई को अप. 4 बजे भोपाल से अशोकनगर के लिए कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 7 बजे अशोकनगर पहुंचेंगे एवं सायं 7.30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। आप अशोकनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। 

2 जुलाई को अशोक नगर में प्रातः 11 बजे जिला, 2 बजे विधानसभावार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। सायं 6 बजे अशोक नगर से गुना के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। आप सायं 7 बजे गुना पहुंचेंगे एवं सायं 7.30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। गुना में रात्रि विश्राम करेंगे।

3 जुलाई को गुना में प्रातः 11 बजे जिला, 2 बजे विधानसभावार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। सायं 7 बजे गुना से शिवपुरी के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। आप रात्रि 8.30 बजे शिवपुरी पहुंचकर रात्रि 9 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

4 जुलाई को शिवपुरी में प्रातः 11 बजे जिला, 1.30 विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। सायं 6.30 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए कार द्वारा प्रस्ताव करेंगे। आप रात्रि 8.43 बजे चैन्नई राजधानी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 11.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

जिला स्तर एवं विधानसभावार प्रमुख बैठकों में जिले में निवासरत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभागीय संगठन मंत्री, पार्टी के जिला अध्यक्ष, मोर्चाें के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, विभाग एवं प्रकल्प के संयोजक-सह संयोजक, जिला कार्यसमिति सदस्य, समस्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्प के जिला संयोजक, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जनप्रतिनिधियों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगरपालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य शामिल रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!