शिवपुरी। कल कलेक्ट्रेट के सामने 24 घंटे के अनशन पर बैठने वाले हरिहर शर्मा ने खंडन किया कि वह भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों से उन्होंने 7 साल से संबंध तोड़ लिया है। वह सिर्फ भाजपा को वैचारिक समर्थन देते हैं और देते रहेंगे। वैसे भी मेरी बढ़ती उम्र के कारण वैचारिक समर्थन के अलावा अन्य कोई सांगठनिक सक्रियता संभव नहीं है, लेकिन जब तक सांस है तब तक मैं अपनी जन्मभूमि शिवपुरी की पीढ़ा को अनुभव कर उसे दूर करने में यथा संभव योगदान देने का प्रयास करूंगा। श्री शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में स्वयं को भाजपा नेता नहीं बताया था बल्कि एक सामान्य शिवपुरीवासी ही लिखा था, लेकिन प्रिंट और इलैक्ट्रोनिक मीडिया ने मेरा उल्लेख भाजपा नेता के रूप में किया है जिससे में इंकार करता हूं। 24 घण्टे के अनशन पर बैठे हरिहर शर्मा ने कहा कि मैं भाजपा में नही
6/05/2018
0
शिवपुरी। कल कलेक्ट्रेट के सामने 24 घंटे के अनशन पर बैठने वाले हरिहर शर्मा ने खंडन किया कि वह भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों से उन्होंने 7 साल से संबंध तोड़ लिया है। वह सिर्फ भाजपा को वैचारिक समर्थन देते हैं और देते रहेंगे। वैसे भी मेरी बढ़ती उम्र के कारण वैचारिक समर्थन के अलावा अन्य कोई सांगठनिक सक्रियता संभव नहीं है, लेकिन जब तक सांस है तब तक मैं अपनी जन्मभूमि शिवपुरी की पीढ़ा को अनुभव कर उसे दूर करने में यथा संभव योगदान देने का प्रयास करूंगा। श्री शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में स्वयं को भाजपा नेता नहीं बताया था बल्कि एक सामान्य शिवपुरीवासी ही लिखा था, लेकिन प्रिंट और इलैक्ट्रोनिक मीडिया ने मेरा उल्लेख भाजपा नेता के रूप में किया है जिससे में इंकार करता हूं।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।