शिवपुरी। ब्राह्मण समाज में विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग और विदुर लोगों के लिए संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा भोपाल में परिचय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें सभी को अपना जीवन साथी चुनने का मौका मिलेगा। संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा के शिवपुरी जिले के जिला प्रभारी महावीर मुदगल ने बताया कि विधवा तलाकशुदा विदुर दिव्यांग परिचय सम्मेलन 17 जून को भोपाल में ब्राह्मण समाज द्वारा विधवाओं तलाकशुदा एवं विदुर तथा सामान्य युवक-युवतियों के लिए जीवन साथी चुनने के लिए समाज की मुख्यधारा में जोडऩे के उद्देश्य से संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा के संस्थापक पंडित गोविंद व्यास के मार्गदर्शन में 17 जून 2018 रविवार को पीपुल्स मॉल भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रांतों से भी विधवा विदुर तलाकशुदा के साथ साथ सामान्य उम्मीदवार भी शामिल हो सकेंगे प्रदेश कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम शर्मा एवं जिला प्रभारी महावीर मुदगल ने बताया कि यह विशेष परिचय सम्मेलन पीपुल्स मॉल भोपाल में 17 जून रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना निशुल्क पंजीयन जिला कार्यालय मुदगल कॉलोनी पीएस होटल के पास किया जा रहा है। समाज के सभी बंधुओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।