चलती पिकअप का टायर फटा, पेड़ से टकराई, एक दर्जन घायल

NEWS ROOM
0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर आज दोपहर एक चलती मैजिक का टायर फट जाने से मैजिक वाहन रोड़ किनारे खड़े पेड़ में ला घुसा। जिससे मैजिक में ठसा-ठस भरें लगभग एक दर्जन सवारी घायल हो गई। इस मामले की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल 100 को दी। डायल 100 सभी घायलों को लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी पहुंची। जहां तीन की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर यह मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 08 टी 1335 प्रतिदिन देहदे से पोहरी सबारियो को लेकर आती है। अपनी रूटीन के हिसाब से आज भी यह वाहन सवारियो को पोहरी से देहदे के लिए ले जा रही थी तभी तेज गति और गर्मी के चलते चलती मैजिक का टायर फट गया। टायर फटने से ड्रायवर का स्टेरिंग से संतुलन बिगढ गया और मैजिक वाहन पेड़ से जा टकराया। 

इस मामले की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर 108 में डॉ दारासिंह धाकड़ ओर नंदकिशोर जादौंन पहुचे, जहाँ घायलो को प्राथमिक उपचार दिया और घायलो को पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जा कर भर्ती कराया। बताया गया है इस हादसे में घायल सीमा पत्नि लखन उम्र19, रामसखी पत्नी अजमेर उम्र 21, केसरदे पत्नि दौजू, सूखा पुत्र छुट्टी उम्र 60, रंगों पुत्री काशीराम उम्र, ललिता पुत्री गजनलाल उम्र 12, बतो पत्नी विजय सिंह सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में घायल 3 लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!