रात्रि में घर में घुसकर युवक को पीटा, तोडफ़ोड़

Updesh Awasthee
0
पिछोर। जिले के पिछोर के बीजासन रोड़ पर निवासरत फरियादी के घर पर बीती रात्रि दो आरोपियों ने घुसकर हमला बोल दिया और उसके घर में तोड़ फोडक़र उसकी मारपीट कर दी जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 323, 294, 506, 451, 427, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र जाटव निवासी बीजासन रोड़ का पिछले लंबे समय से आरोपी कृष्णपाल चौहान निवासी बिटोली के साथ विवाद चला आ रहा है। कल इसी विवाद के चलते आरोपी कृष्णपाल अपने साथी नातीराजा निवासी बाचलौन के साथ उसके घर पहुंचा जहां दोनों ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दी। जिसे रोकने पहुंचे फरियादी धर्मेंद्र जाटव को आरोपियों ने पकड़ लिया और गाली गलौच करते हुए उसकी मारपीट कर दी।

साथ ही उसका मोबाइल जमीन पर फेंक दिया जिससे मोबाइल टूट गया। घटना के बाद दोनों आरोपी पीडि़त को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पीडि़त इतना घबरा गया कि वह घर से बाहर नहीं निकला और जब रात्रि में परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो उन्हें सारी घटना के बारे में बताया। बाद में वह थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!