न्यू ब्लॉक में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शुरू की शीतल पेयजल प्याऊ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। न्यू ब्लॉक में आज भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला ईकाई ने शीतल पेयजल की प्याऊ का शुभांरभ किया। प्याऊ का फीता काटकर शुभारंभ पोहरी विधायक प्रहलाद भारती और भाजपा संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने किया। इस अवसर पर विधायक भारती ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्याऊ लगाए जाने की सराहना की और इसके लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को धन्यवाद दिया। भाजपा जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि भीषण गर्मी में प्याऊ लगाना एक बेहद पुण्य का कार्य है और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने प्याऊ का शुभारंभ कर सिद्ध किया है कि राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम है। 

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें हमेशा समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलती है और आगे भी चिकित्सा प्रकोष्ठ इसी तरह की समाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। शुभारंभ समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. भगवत बंसल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, पार्षद मनीष गर्ग मंजु, समाजसेवी संजय लूनावत, राजेश गोयल, नूर मोहम्मद काजी नूरा, श्रीमति अंजु गुप्ता, अमित भार्गव, पवन बाथम सहित अनेक लोग थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!