घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़छाड़

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजापुर में रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला की पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर दी। महिल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम करीब 8 बजे वह अपने घर में थी तभी पड़ोस में रहने वाला अतरसिंह पुत्र गोविंददास लोधी अचानक आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। 

महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसकी मारपीट कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इसके बाद महिला के परिजन घर आए तो उसने अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में परिजनों को अवगत कराया एवं थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!