अनियंत्रित ट्रेक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, लिफ्ट लेकर बैठे वृद्ध की मौत, तीन घायल

NEWS ROOM
0
भौंती। थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले धाय महादेव मंदिर चौराहे के पास छतरपुर आसपुर मोड़ पर एक ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित खाई में गिरने से पलट गया जिसमें पुतुआ पुत्र लाड़ले आदिवास (60) निवासी नयाखेड़ा पिछोर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए जिन्हें खोड़ पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार राघवेन्द्र तोमर एवं उसका ड्रायवर अपने महिन्द्रा ट्रेक्टर से मजदूरों को लेने के लिए विजयपुर जा रहा था। तभी रास्ते में चार-पांच लोग मिल गए जिन्होंने ट्रेक्टर को रोक लिया और कहा कि हमें धाय महादेव मंदिर पर छोड़ देना था जिनमें पुतुआ आदिवासी भी शामिल था। तेजी व लापरवाही के चलते चालक ने आसपास के मोड़ पर ट्रेक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रेक्टर सीखे खाई में नीचे चला गया और पलट गया। ट्रेक्टर की चपेट में पुतुआ की मौत हो गई जबकि राघवेन्द्र सहित अन्य लोग घायल हो गये। 

घटना की जानकारी लगने पर खोड़ चौकी प्रभारी पीएसआई नीलेश जैन, एएसआई विनोद गौतम मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!