शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले करारखेड़ा गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोमवार को सुबह के समय अपने घर जा रही थी तभी गांव के रहने वाले युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी घर आई और परिजनों को सारे मामले के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।