शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बामौरकला में बीते रोज एक 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बामौरकला के रहने वाला 17 वर्षीय किशोर बीते रोज अपने घर से 10वीं की कागजों की फोटो कराने खरैह जाने की कहकर निकला था।
लेकिन जब वह देर शात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला इसके बाद रिश्तेदारी में भी किशोर की तलाश की लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। जिस पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।