शिवपुरी। पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बीते चार माह में ही पेट्रोल के दामों में 6 रुपए और डीजल के भाव में 7.98 रुपए की वृद्धि हुई है। जिससे वाहन चालक आर्थिक रूप से परेशान है। इधर लगातार डीजल के दम बढ़ने से बस मालिक भी परेशान है। गौरतलब है कि आज घर-घर में दो पहिया व चार पहिया वाहन हो चुके है। आवागमन की आवश्यकता के चलते पेट्रोल व डीजल खरीदना लोगों की मजबूरी है। परंतु दिनों दिन पेट्रोल व डीजल पर हो रही मूल्य वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
शहर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यदि इसी तरह बार बार डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो यह व्यवसाय खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा। क्योंकि टोल टैक्स भी पांच रुपए प्रति किलोमीटर लग रहा है। कई वाहन 3 रुपए प्रति एवरेज के हिसाब से टैक्स दे रहे हैं। उस पर जीएसटी का खर्च अलग हैं इस प्रकार सब मिलाकर लगभग 50 रुपए प्रति किलोमीटर का भार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर पड़ रहा है। ऐसे में लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों से ट्रांस्पोर्टरों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसके बावजूद भी सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।
शहर के युवा गौरव शर्मा का कहना है कि बड़ी उम्मीदों के साथ उन्होंने अपना अमूल्य वोट देकर भाजपा की सराकर बनाई थी। भाजपा नेताओं ने भी जनता से अच्छे दिन के वायदे किए थे। लेकिन दिनों दिन महंगाई बेलगाम होती जा रही है। क्या यही सरकार के अच्छे दिन है। बढ़ती महंगाई ने मध्यम श्रेणी के परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।