शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पुराना टोल टैक्स के पास पाराशर फार्म हाउस के पास शिवपुरी पर पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जन्डेलसिंह पुत्र सावधानसिंह गुर्जर (60) निवासी सुरैला थाना भंवरपुरा किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घ्ाूम रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर पुलिस बताए गए स्थान पुराना टोल टैक्स के पास पाराशर फार्म हाउस पर पहुंची और वहां संदिग्ध घूम रहे जंडेलसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक 315 बोर की रायफल व 17 राउंड वरामद किए। मामले में आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।