दिनारा। अमृतसर पंजाब में इंटरनेशनल रेसिंग दौड़ प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के दिनारा जनकपुर कस्बे के धनेंद्र पाल उर्फ छोटू पुत्र भरतलाल पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश के साथ साथ शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया। 6 मई को अमृतसर पंजाब में इंटरनेशनल रेसिंग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छोटू ने यह सफलता हासिल की।
इस सफलता पर दिनारा जनप्रतिनिधि, नागरिक सतीश फौजी, हरनारायण पाल, नेपाल पाल शिवपुरी, माधौ सिंह बघेल करैरा, हरिशंकर पाल पूर्व सरपंच, नवल यादव, सुनील गुप्ता, सतीश गुप्ता पूर्व सरपंच, रमेश लिधौरिया, सादिक खान, आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।