शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिटोरा में पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रजनी आदिवासी निवासी ग्राम चिटोरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह विजय यादव के खेत पर मजदूरी का काम कर रही थी उसी समय उसका पति हेमंत आया और उससे शराब के लिए रुपए की मांग करने लगा।
जब उसने रुपए होने की बात से इंकार कर दिया तो उसके साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।