चोरी करने घर में घुसा चोर, मालिक के जागने पर भागा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पीरोंठ में एक चोर चोरी करने की नियत से घर में घुसा, लेकिन मकान मालिक की नींद खुल जाने के कारण वह भाग गया। जाते-जाते चोर की पहचान कर ली गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नारायणसिंह पुत्र रघुनाथन राठौर निवासी ग्राम पीरोंठ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार की शाम जब वह अपने घर में सो रहा था तभी गांव का ही रहने वाला महेंद्र कुशवाह उसके घर में घुस गया और चोरी करने प्रयास करने लगा। 

आवाज सुनकर नारायणसिंह की नींद खुल गई। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो चोर चोरी कर रहा था जिसे पकड़ना चाहा तो वह धक्का देकर भाग गया लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। 

मामले में नारायण ने महेन्द्र कुशवाह निवासी परोंठ के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!