शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टुडियावत में एक मेडीकल संचालक की युवक ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण दवाई के रुपए को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बलवीर पुत्र धूपसिंह यादव निवासी ग्राम टुडियावत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी मेडीकल की दुकान है। रविवार को शाम के समय गुलाबसिंह पुत्र चंपालाल यादव निवासी टुडियावत आया और उससे दवाई के रुपए को लेकर विवाद करने लगा।
यह विवाद इतना बढ़ा कि उसने बलवीर के साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी और मारपीट कर दी। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।