पहले बेटी का अपहरण: टपरिया में लगाई आग, महिला झुलसी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी में महिला कमलेश पत्नि रावराजा की पुत्री के अपहरण करने आए आरोपियों ने टपरिया में आग लगा ली जिससे महिला कमलेश गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कमलेश बीती रात जब अपने घर में सो रही थी। तभी रात 2 बजे नीलू अमित रमेश यादव भैयालाल जगदीश व अन्य लोग आए और उसकी छोटी बेटी का अपहरण करने ले जाने लगे। बेटी ने शोर मचा दिया जिससे सब लोग जाग गए और बोखलाकर आरोपियों ने टपरिया में आग लगा दी तथा घर के लोगों को जान से मारनेे की धमकी दी। घटना की सूचना मायापुर थाने के डायल 100 को दी गई। बताया जाता है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मायापुर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया तथा बेटी का मेडिकल भी नहीं कराया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!