शिवपुरी। तत्कालीन सीएमओ रणवीर कुमार की उनके घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पार्षद पति और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे के खास गब्बर परिहार को जेल भेज दिया गया है। श्री परिहार के विरूद्ध इस मामले में भादवि की धारा 452 और 353 का मामला दर्ज किया गया। तबसे वह फरार चल रहे थे। कल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में चालान पेश किया और पार्षद पति गब्बर ने आत्मसमर्पण कर न्यायालय से जमानत मांगी, लेकिन न्यायालय ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर जेल भेज दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।