मृदा परीक्षण संघ के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। इन दिनों मध्यप्रदेश में कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे है। पंचायत सचिव लगातार हडताल पर डटे हुए है। संविदाकर्मीयों की हडताल का अभी कोई नतीजा नही निकला है। इसी दौरान आज मिनी लैब मृदा परीक्षण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन श्री शाख्यवार उपसंचालक कृषि विभाग सौंप कर अस्थाई कर्मचारीयों को नियमित करने की मांग की। आज सौपें ज्ञापन में मृदा परीक्षण संघ के कर्मचारीयों ने बताया है कि स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 313 विकासखण्ड एवं 51 जिलों में लगभग 364 प्रयोगशालाओं का निर्माण हो चुका है। वर्तमान में उपसंचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया की गई थी। विभाग द्वारा भर्ती किए गए सभी कर्मचारीयों को इस कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 

लेकिन विगत बर्षो से कर्मचारीयों को 37 रूपए प्रति नमूने के हिसाब से सिर्फ 3 से 4 माह का कार्य किया जाता है। उसके बाद काम को बंद कर दिया जाता है। जिसपर मृदा परीक्षण संघ ने मांग की है कि उन्हे पूरे बर्ष काम दिया जाए। उसके साथ ही हमें वेतन सुनिश्चित किया जाए। मिट्टी नमूना भरवाने के लिए प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक वर्ष वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए। नमूने के आधार पर वेतन न देकर मासिक बेतन दिया जाए। शासन द्वारा भर्ती किए जाने पर हमको बोनस अंक दिया जाए। 

इस दौरान मृदा परीक्षण संघ के आशुतोष गुप्ता,रंजीत यादव,नंदकिशोर कुशवाह,तरूण ओझा,कपिल भार्गव,दीपका मांझी,अतुल गुप्ता,योगेन्द्र शर्मा,खलख सिंह,सुदामा,लोईयां जी सहित लगभग आधा सेकड़ा कर्मचारी उपस्थिति रहें।