पोहरी महाविद्यालय में स्वसहायता समूह से जुडी महिलाओं का हुआ सम्मान

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी में आज राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत शाशकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय में आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रद्युम्न वर्मा ने की। इस कार्यक्रम में आजीविका मिशन में स्व सहायता समूह की महिलायों को पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया।इसी तारतम्य में ब्लॉक मनेजर अभिषेक सक्सेना ने बताया कि आजीविका मिशन के अंतर्गत पोहरी क्षेत्र अंतर्गत 86 ग्राम पंचायतों में 228 ग्रामो में 1140 समूह कार्यरत है। इन समूहो में 16089 परिवार सम्मिलित है। जहां समूह में सदस्यो ने 255 लाख रुपए राशि की बचत की है। जहा 786 चक्र कोष प्राप्त समूह की संख्या है जिनके द्वारा 108 लाख रुपए की राशि की बचत की है। वही सीआईएफ समूह की संख्या 523 सदस्य है। जिसमे परियोजना द्वारा प्रदाय आर एफ ओर सीआईएफ के लिए 601 लाख रुपए की राशि प्रदाय की गई है। बही बक लिंकेज स्व सहायता समूह की संख्या 329 है जिन्हें बैंक द्वारा 1068 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।

इन्ही समूहों में से 1017 महिलाये  लखपति क्लब में शामिल है। वही 1034 तात्या टोपे महिला कल्याण समिति के पंजियन हुए है, 47 ग्राम ज्योति समिति में सम्मिलित हुए है। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की पूजा परिहार, महिला लता परिहार, किरण ओझा,नफीसा,किंता ने अपने-अपने कार्यानुभब शेयर किए और स्व-सहायता समूह की महिला को  प्रेरित किया।



कार्यक्रम में पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया, पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा,ब्लॉक मेनेजर अभिषेक सक्सेना,ब्लॉक मेंबर गिर्राज मीणा, ब्रजेश, मनोज व्यास, पवन धाकड़, गणेश धाकड़, हरनारायण कुशवाह अध्यक्ष भाजपा मंडल, मोहन उपाध्याय महामंत्री भाजपा मंडल, सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!