शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत एक महिला ने पति व सास ससुर पर दहेज के लिए मारपीट व गर्भ में पल रहे शिशु को मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दहेज प्रताडऩा सहित विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्नेहलता 29 निवासी ग्राम छेरा थाना जौरा मुरैना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाले पुष्पेंद्र अर्मिल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति व सास उर्मिला व ससुर प्रदीप उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे।
इस बीच महिला के पिता ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और महिला की आए दिन मारपीट व मानसिक प्रताडि़त करते थे। वहीं महिला के गर्भ में पल रहे शिशु को मारने का भी प्रयास किया।
जिस पर महिला घर से निकलकर मुरैना अपने पिता के यहां पहुंची और मामला थाने में दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।