जलक्रांति: प्रशासन तुम एक काम करों, चूडी पहनकर डांस करो

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सिंध के पानी को घर घर तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे जल क्रांति सत्याग्रह को आज और एक उल्लेखनीय सफलता हासिल हो गई। भीषण गर्मी में जल क्रांति के समर्थन में महिलाएं सडक़ पर उतरीं और उन्होंने प्रभावी रैली निकालकर प्रशासन से सिंध के पानी की मांग की। आक्रोशित महिलाएं सिर पर मटका लिए चल रही थीं जिन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खाली मटके फोड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इस दौरान जलक्रांति में शामिल महिला शक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेवाजी करते हुए नारे लगाए कि प्रशासन तुम एक काम करों, चूड़ी पहनकर डांस करों। इस दौरान महिलाओं ने शिवपुरी प्रशासन को चूडीयां भी भेंट की। 

ज्ञापन में महिलाओं ने अपनी व्यथा का बखान करते हुए कहा कि पानी के अभाव में उनकी सारी दिनचर्या अस्त व्यस्त हो चुकी है। टैंकर से पानी भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैंकर चालकों द्वारा अभद्रता भी की जाती है। यह सारी स्थिति इसलिए है कि दस साल में भी सिंध जलावर्धन योजना पूर्ण नहीं हुई और घरों तक सिंध का पानी नहीं पहुंचा। पानी की मांग के साथ साथ योजना में भ्रष्टाचारियों को दंडित करने की मांग भी महिलाओं ने की।

जल क्रांति सत्याग्रह के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं आज कलेक्ट्रेट के नजदीक पहुंची जहां उन्होंने पूर्ण अनुशासित ढंग से रैली निकाली। रैली में शामिल महिलाएं नारे लगा रही थीं कि प्रशासन तुम एक काम करो, चूड़ी पहनकर काम करो। इसके अलावा वह हम सबने यह ठाना है सिंध का पानी लाना है। हम सब मिलकर जोर लगाएंगे सिंध का पानी लाएंगे के नारे भी उन्होंने गगनभेदी आवाज में बुलंद किए। इसके बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!