करैरा। बीते रोज करैरा थाना अंतर्गत ग्राम दबरा में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक ने वृद्ध में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवेंद्र साहू निवासी दबरा के विरूद्ध भादवि की धारा 307 के तहत हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र साहू की पुरानी रंजिश मंगलिया पुत्र छत्तू साहू से चली आ रही है।
इसी रंजिश के कारण कल आरोपी देवेंद्र ने मंगलिया के पेट में जान से मारने की नियत से चाकू मारे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।