शिवपुरी। जब से भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने पकौड़े का रोजगार बोला है जबसे देश में पकौड़ा एक ब्रांड बन गया है। इस ब्रांड को अब आंदोलनो में प्रयोग किया जाने लगा है। शिवपुरी के एक आंदोलन में भी पकौडे तले जाने की खबर आ रही है। जिले के समस्त रोजगार सहायक 15 मई से अनिश्चितकालीन हडताल पर चल रहे है जिससे पंचयतों के समस्त कार्य प्रभावित हुए हैं।
सहायक सचिव के पद पर नियमितीकरण मांग पूरी नही होने तक हड़ताल जारी रहेगी आज शनिवार को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जायेगा। और मोदी ब्रांड पकौडे भी तले गए।
हड़ताल स्थल पर पहुंचकर पिछोर सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह बुंदेला ने समर्थन किया और कहा हम रोजगार सहायकों का कोई काम नही करेंगे क्यों आपकी मांग जायज है उन्हें सरकार को तुरन्त पूरी करनी चाहिए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।