शिवपुरी। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही शिवपुरी की बेटी श्रीमती दीपा सूर्या भार्गव जो कि इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के अंतिम दौर ग्रैंड फिनाले जो की ग्रीस में संपन्न होगा। दीपा भार्गव द्वारा इस प्रतियोगिता में चयनित होकर मध्य प्रदेश एवं शिवपुरी का परचम फहराकर फाइनिलिस्ट प्रवेश कर लिया है।अतिसंघर्षशील दीपा का एक बेटा विहान भी है और कल मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी दीपा को मध्य प्रदेश का गौरव निरूपित करते हुए आशीर्वाद दिया है की दीपा निश्चित ही मेरी शिवपुरी और मध्य प्रदेश को ग्रीस में पुरस्कृत होकर नाम करेगी।
दीपा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की मेरा आशीर्वाद है और मेरी कामना है दीपा इस प्रतियोगिता को जरुर जीतेगी।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जी ने दीपा की प्रशंसा करते हुए लोगों से परिचय करा कर कहां कि हमारे शिवपुरी का मान बढ़ाने में दीपा पीछे नहीं रहेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।