तौल में धांधली को लेकर बैराड़ में मण्डी के सामने कांग्रेस ने किया चक्काजाम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ में आज कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्या को लेकर मण्डी के सामने ही चक्काजाम कर दिया। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने कर्नाटक के घटनाक्रम के साथ-साथ जिला शिवपुरी के किसानों की समस्याओं को लेकर भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी केंद्रों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। 

प्रत्येक केंद्र पर किसानों से तुलाई, कम्प्यूटर में फीडिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कई किसानों की उपज 5-6 दिन तक नहीं तौली जा रही। खरीदी केंद्र पर किसानों को कोई सुविधा भी नहीं है। हम्मालों को भी शासन की योजनाओं का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा। खरीदी केंद्र पर प्रभावशाली व्यक्तियों को तुरंत बारदाना देकर उनका गेहूं तुलवा दिया जाता है जबकि अन्य किसानों को परेशान किया जा रहा है। 

किसानों को विद्युत विभाग द्वारा भी मनमाने बिल दिए जा रहे हैं जो उनके साथ अन्याय है। कांग्रेस ने शासन प्रशासन से किसानों की समस्याओं को तुरंत हल करने की मांग की है और अल्टीमेटम दिया है कि अन्यथा किसानों की लड़ाई कांग्रेस सडक़ पर आकर लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक हरीबल्लभ शुक्ला ने जमकर प्रदर्शन किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!