शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में पोहरी बस स्टैण्ड के पास स्थित कलारी पर रखी पेशन मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमजे 0945 कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस बात की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। फरियादी जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी फतेहपुर ने थाने में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोपहर में वह कलारी पर गया था
उसने मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी, लेकिन जब वह लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 379 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि उक्त बाईक चोर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैै। परंतु अभी पुलिस इस बाईक चोर को स्पष्ट नहीं कर रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।