शिवपुरी। नवागत कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं में शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ पात्र एवं जरूरतमंदों को योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री अनुज रोहतगी सहित जिला अधिकारी सहित सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जिले में अधिकारियों की एक अच्छी टीम है, हम सभी को मिलकर टीम भावना के साथ क्रियाशील होकर शासन की मंशा के अनुरूप जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिलाना है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।