शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कोतवाली रोड पर खड़ी बाइक को बीते रोज बाइक चोर ताला तोड़कर चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने अभी बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई, लेकिन इसके बाद भी जिले में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम न हीं ले रहा है।
सुरेंद्र पुत्र बालकिशन खटीक निवासी खटीक मोहल्ला सईसपुरा शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से कोतवाली रोड पर दोपहर के समय आया हुआ था और उसने बाइक को कोतवाली के सामने बाहर रोड पर खड़ा कर दिया।
जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।