शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत अने वाली भारत गैस एजेंसी पिपरसमा रोड शिवपुरी पर रंजिश के चलते टोंगरा के रहने वाले चार लोगों ने मारपीट कर दी। घटना में मां-बेटे चोटिल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां से उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामबती पत्नी रंगीलाल धाकड़ निवासी कुदौनिया अपने पुत्र चंद्रभान धाकड़ के साथ बुधवार को किसी काम से शिवपुरी आई हुई थी। जहां से शाम के समय जब वह वापस अपने गांव कुदौनिया जा रहे थे तभी टोंगरा के रहने वाले सुनील रावत, हंसराज रावत निवासी टोंगरा एवं उसके दो अन्य साथियों ने रास्ता रोक लिया और मां-बेटे के साथ गाली-गलौंज करने लगे।
जब लोगों को गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रामबती ने बताया कि आरोपितों से रंजिश चली आ रही थी इसी के चलते यह घटना घटित हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।