शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अम्हारा में बुधवार को गांव के ही रहने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम अम्हारा की रहने वाली 10 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
तभी सुबह 10 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाला अखलेश शर्मा उसके घर में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। थोड़ी देर बाद किशोरी के परिजन भी घर पर आ गए और उसने सारा घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।