शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज शगुन वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक को चोर पार्किंग से चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विकास पुत्र बृजेश गोयल 33 निवासी बैंक कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 मई को वह शगुन वाटिका में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था और उसने बाइक को पार्किंग में लगाया था।
रात करीब 9 बजे जब वह शादी में शिरकत करने के बाद घर जाने के लिए निकला और पार्किंग में बाइक को लेने गया तो देखा कि बाइक गायब है।
जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद विकास फिजीकल थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।