शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले विष्णु मंदिर के पीछे स्थित कोल्ड स्टोरेज से चोर बीते रोज गेँहू की बोरी चुराकर ले गए। जब कोल्ड मालिक गए तो देखा कि गेँहू की बोरियां गायब है। जिस पर उन्होंने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दामोदर पुत्र बाबूलाल गोयल निवासी विष्णु मंदिर के पीछेे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने कोल्ड स्टोरेज पर गए हुए थे जहां उन्होंने देखा कि गेँहू की पांच बोरिया गायब है जिस पर उन्होंने पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद वह थाने गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। चुराए गए गेँहू की कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।