बेटी को परीक्षा दिलाने ले जा रहे पिता की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत गुना चुंगी नाके के पास एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। बताया जाता है कि युवक अपनी पुत्री को पेपर दिलाने ले जा रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया। 
बताया जाता है कि बृजमोहन परदेशी अपनी पुत्री नेहा परदेशी को पेपर दिलाने के लिए जा रहे थे। तभी गुना चुंगी नाके के पास एक कंटेनर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उसके पहिए के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी पुत्री भी गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कंटेनर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!